विश्व ओजोन दिवस : देहारादून में सामाजिक संस्थाओं ने कोविड-19 व ओज़ोन संरक्षण जन जागरूकता अभियान चलाया।

Uncategorized

कोविड-19 और ओजोन परत संरक्षण पर देहारादून शहर मे सामाजिक संस्थाओं ने जागरूकता अभियान चलाया है।

विश्व ओजोन दिवस (16 सितंबर ) के अवसर आज माटी, जैव विविधता संरक्षण और सामाजिक अनुसंधान संगठन, देहरादून ने जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, उत्तर क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून और भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, उत्तर क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून के सहयोग से कोविड-19 और ओजोन परत संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाया है।इस जागरूकता अभियान के दौरान तीनों संस्थानो के सदस्यगण शहर के विभिन्न मुख्य चौक-चौराहे से होकर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान सदस्यों नें स्थानीय लोगों को कोविड-19 के बचाव हेतु क्या करे क्या न करे जैसे संदेश से लोगों को जागरूक किया। साथ ही साथ लोगों को पर्यावरण व मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण ओज़ोन स्तर के संरक्षण हेतु उपायों से अवगत कराया। इस जागरूकता अभियान के दौरान, डॉ० गौरव शर्मा, कार्यालय प्रभारी, वैज्ञानिक ‘ई’, जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, एन०आर०सी,, देहरादून, डॉ० हरीश सिंह, वैज्ञानिक ‘ई’, बोटैनिकल सर्वे ऑफ इंडिया, एन०आर०सी, देहरादून और डॉ० वी०पी० कुमार, माटी जैव विविधता संरक्षण और सामाजिक अनुसंधान संगठन, देहरादून के संस्थापक और वैज्ञानिक सहित तीनों संस्थानों के कर्मचारी व अधिकारिगण अपनी-अपनी टीम के सदस्यों के साथ उपस्थित थे।

माटी संस्था ने जन जागरूकता अभियान में निभाई सक्रिय भागीदारी

माटी संगठन, देहारादून ने इस जागरूकता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए देहारादून शहर के विभिन्न मुख्य स्थानों पर कोविड-19 बीमारी से बचाव संबन्धित पोस्टर, स्टिकर लगाया गया साथ ही कोविड-19 बीमारी से खुद को बचाने के लिए स्थानीय लोगों, दुकानदारों और वेंडरों को इस बीमारी संबंधित सावधानियों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। सदस्यों के द्वारा कोविड-19 महाबीमारी के बचाव के साथ – साथ ओज़ोन स्तर के संरक्षण हेतु उपायों की भी जानकारी दी गयी जिससे लोगों मे अपने पर्यावरण के बचाव के प्रति जागरूकता आ सके।

माटी संस्था के सदस्यों ने निभाई सक्रिय भागीदारी

जन जगरुकता अभियान में माटी संस्था की ओर से जोखन शर्मा, डॉ० साधना अवस्थी, सुश्री प्रतीक्षा, सुश्री अनुप्रिया, सुश्री शेफाली, सुश्री श्वेता, सुश्री उर्वशी और श्री गौरव ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

©web news 2021

Leave a Reply

Your email address will not be published.