राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गांधीनगर, गुजरात से ‘‘आयुष्मान भव’’ अभियान का वर्चुअली शुभारंभ किया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को गांधीनगर, गुजरात से ‘‘आयुष्मान भव’’ अभियान का वर्चुअली शुभारंभ किया। आयुष्मान भव अभियान केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की एक व्यापक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य सेवा पहल है जिसका उद्देश्य देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की संतृप्ति कवरेज प्रदान करना है। यह अभियान 17 सितंबर […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 व्यक्तियों और संस्थाओं को एसडीजी एचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में 17 व्यक्तियों और संस्थाओं को एसडीजी एचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया, जिसमें 12 संस्थाओं एवं 05 लोगों को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए जनपदों में प्रतियोगिता […]

Continue Reading

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने यातायात के दबाव को कम करने को लेकर यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (यूएमटीए) की बैठक ली

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में देहरादून में यातायात के दबाव को कम करने को लेकर यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (यूएमटीए) की बैठक ली। उन्होंने कहा कि देहरादून की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। मुख्य सचिव ने कहा कि हमें आम लोगों के लिए ऐसी […]

Continue Reading

डाॅ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल के तत्वाधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया

रुद्रप्रयाग / प्रशिक्षण कार्याशाला का मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार एवं प्रशासनिक अकादमी नैनीताल के अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्याशाला में आपदा प्रबंधन, सूचना अधिकार अधिनियम, महिला उत्पीड़न आदि के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्याशाला […]

Continue Reading

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का अक्टूबर माह में होने वाला यह भ्रमण कार्यक्रम राज्य के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन, सेना, आईटीबीपी, […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के लिए आवासीय परियोजनाओं एवं अन्य विषयों पर रियल एस्टेट इन्वेस्टर के साथ बैठक की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के लिए आवासीय परियोजनाओं एवं अन्य विषयों पर रियल एस्टेट इन्वेस्टर के साथ बैठक की।मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी दिसम्बर में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट राज्य की आर्थिकी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। राज्य सरकार अगले 25 सालों के रोडमैप को ध्यान में रखते हुए […]

Continue Reading

चमोली पुलिस ने चलाया “ऑपरेशन इवनिंग स्टार्म अभियान”, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

अब “सभ्यजनों से बैर नहीं, अराजक तत्वों की खैर नहीं” पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि बिना हेलमेट/बिना लाईसेन्स/रैश ड्राइविंग/नशे मे वाहन चलाने/खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले/ होटल, ढाबों, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने /पिलाने/ धूम्रपान करने वालों के विरुद्ध “ऑपरेशन इवनिंग स्टार्म” चलाते […]

Continue Reading

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) इक्फाई(ICFAI) विश्वविद्यालय, देहरादून के 10वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को इक्फाई(ICFAI) विश्वविद्यालय, देहरादून के 10वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। दीक्षांत समारोह में उन्होंने उत्तीर्ण हुए 586 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 28 छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान किए।अपने संबोधन में राज्यपाल ने पासआउट हुए छात्रों को बधाई एवं उनके […]

Continue Reading

चमोली पुलिस, विधिक सेवा प्राधिकरण, परिवहन विभाग की सयुंक्त टीम द्वारा स्कूल छात्र-छात्राओं के साथ निकाली वृहद यातायात जागरुकता रैली

पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल महोदय के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन/यातायात सुश्री नताशा सिंह में जनपद में जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में आज दिनांक 12/09/2023 को यातायात पुलिस चमोली, थाना गोपेश्वर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं परिवहन विभाग चमोली की संयुक्त टीम द्वारा जनपद मुख्यालय गोपेश्वर में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ यातायात […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा निदेशालय देहरादून में विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज देहरादून स्थित शिक्षा निदेशालय में राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण करने के साथ ही राज्य के 141 पी.एम. श्री विद्यालयों एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति […]

Continue Reading