राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों की हुई घोषणा, 10 सितंबर से करें ऑनलाइन आवेदन

National News

दुनिया के सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्र भारत में स्थानीय स्वशासन अहम भूमिका निभाते रहे हैं। स्थानीय स्वशासन जिसे पंचायती राज व्यवस्था के रूप में जाना जाता है, भारत के लोकतान्त्रिक व्यवस्था की रीढ़ है। पंचायती राज व्यवस्था को और सजग और सुदृढ़ बनाने के लिए केन्द्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा चयनित पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (24 अप्रैल) के अवसर पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाता है। यह सम्मान राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों के तहत विभिन्न श्रेणियों में दिया जाता है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले देशभर के पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर मिलने वाले सम्मान के लिए आवेदन ऑनलाइन करने की प्रक्रिया 10 सितम्बर से शुरू होगी जिसे 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन किया जा सकता है।

केन्द्रीय मंत्री ने सरपंचों को लिखा पत्र

केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने सरपंचों/ग्रामप्रधानों को पत्र लिखकर संशोधित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों में भाग लेने का आग्रह किया। संशोधित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां 10 सितंबर, 2022 से प्रारंभ होंगी और प्रविष्टियां ऑनलाइन रूप से जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2022 है। केन्द्रीय मंत्री ने अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों से राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाने का अनुरोध किया है और पंचायती राज संस्थानों/ग्रामीण स्थानीय निकायों से सम्पूर्ण समाज के दृष्टिकोण से राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाने को कहा है।https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?dnt=true&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOlsibGlua3RyLmVlIiwidHIuZWUiXSwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19ob3Jpem9uX3RpbWVsaW5lXzEyMDM0Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfY2hpbl9waWxsc18xNDc0MSI6eyJidWNrZXQiOiJjb2xvcl9pY29ucyIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfcmVzdWx0X21pZ3JhdGlvbl8xMzk3OSI6eyJidWNrZXQiOiJ0d2VldF9yZXN1bHQiLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3NlbnNpdGl2ZV9tZWRpYV9pbnRlcnN0aXRpYWxfMTM5NjMiOnsiYnVja2V0IjoiaW50ZXJzdGl0aWFsIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19leHBlcmltZW50c19jb29raWVfZXhwaXJhdGlvbiI6eyJidWNrZXQiOjEyMDk2MDAsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZHVwbGljYXRlX3NjcmliZXNfdG9fc2V0dGluZ3MiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3R3ZWV0X2VkaXRfZnJvbnRlbmQiOnsiYnVja2V0Ijoib2ZmIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH19&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1565972975848853505&lang=en&origin=https%3A%2F%2Fnewsonair.com%2Fhindi%2F2022%2F09%2F03%2Fnational-panchayat-awards-announced-apply-online-from-september-10%2F&sessionId=3949a45f1e54a6f3ef177ff212fdb38f4560feaf&theme=light&widgetsVersion=1bfeb5c3714e8%3A1661975971032&width=550px

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों के प्रारूप में हुआ बदलाव

केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री ने अपने पत्र में बताया है कि राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों का प्रारूप, प्रक्रियाएं तथा श्रेणियां व्यापक रूप से संशोधित की गई हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीयकरण और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीसी) की प्राप्ति जैसे विषयों में ब्लॉक, जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तरों पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पंचायतों को मान्यता प्रदान की जाएं, सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाए। संशोधित पुरस्कार प्रणाली के विषय में विस्तृत जानकारी panchayataward.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने बताया कि पंचायतों में स्थानीयकरण तथा सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति की गति तेज करने के लिए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों के प्रारूप तथा श्रेणियों में काफी संशोधन किया गया है और बहु-स्तरीय स्पर्धा कराने के लिए इन्हें सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण के 9 विषयों के साथ जोड़ा गया हैं। यह विषय हैं- (i) गरीबीमुक्त तथा परिष्कृत आजीविका ग्राम (ii) स्वस्थ ग्राम (iii) बाल अनुकूल ग्राम (iv) पर्याप्त जल ग्राम (v) स्वच्छ और हरित ग्राम (vi) गांव में स्वावलंबी अवसंरचना (vii) सामाजिक रूप से सुरक्षित तथा सामाजिक रूप से न्याय आधारित ग्राम (viii) सुशासन के साथ ग्राम (ix) महिला अनुकूल पंचायत

क्या है राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस ?

पंचायती राज मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (एनपीआरडी) मनाया जाता है। यह देश में पंचायती राज प्रणाली को संवैधानिक दर्जा प्राप्ति के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह पूरे देश के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद करने के साथ-साथ पंचायतों को सशक्त बनाने और प्रेरित करने के लिए उनकी उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करने का अवसर देता है। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाने का उद्देश्य पंचायतों तथा ग्राम सभाओं के बारे में उनकी भूमिकाओं, उत्तरादायित्व, उपलब्धियों, चिंताओं, प्रस्ताव आदि के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

इस अवसर पर प्रत्येक वर्ष पंचायती राज मंत्रालय पंचायतों के प्रोत्साहन के अंतर्गत सेवाओं तथा लोक हित डिलीवरी में सुधार के लिए अच्छे कार्यों को मान्यता देने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पंचायतों/राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों को पुरस्कृत करता रहा है।

10 सितंबर से करें ऑनलाइन आवेदन

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों की पारदर्शी चयन प्रक्रिया में भाग लेना सरल एवं सुगम है। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों की विभिन्न श्रेणियों के तहत पुरस्कारों एवं रैंकिंग के लिए सभी पंचायतों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल दस सितम्बर को लाइव किया जाएगा जो 31 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाली पंचायतों में से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को ”राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार” दिए जाते हैं। यह पुरस्कार राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाता है। इन पुरस्कारों का उदेश्य पंचायती राज संस्थाओं के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना और प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.