आज राष्ट्रीय सर्वेक्षण दिवस के अवसर पर सर्वे ऑफ इंडिया देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रतिभाग किया

UTTARAKHAND NEWS

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आज राष्ट्रीय सर्वेक्षण दिवस के अवसर पर सर्वे ऑफ इंडिया देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने महान सर्वेक्षक पंडित नैन सिंह की पांचवी पीढ़ी की वंशज कमला रावत को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि पंडित नैन सिंह, किशन सिंह, किंथुप और राधानाथ सरकार जैसे महान सर्वेक्षको के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। विशेषकर आज जब पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमारे महान सर्वेक्षको ने 18वीं सदी में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, बिना संसाधनों के और विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए कई विशेष सर्वेक्षण के कार्य किए। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय सर्वेक्षण दिवस के अवसर पर ही महान त्रिकोणमितीय सर्वेक्षण आरंभ किया गया था। उन्होंने कहा कि आज भूस्थानिक उपकरणों और तकनीकी के उपयोग से भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ और महामारियो की निगरानी व कुशल प्रबंधन किया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा संचालित क्लीन गंगा और नेशनल हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट जैसी योजनाओं से ज्ञात होता है कि किस प्रकार इस महान संस्था द्वारा जन सामान्य के जीवन में सुधार हेतु तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *