जानें : भारत में सार्स-कोव-2 के डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ कोविशील्ड वैक्सीन की प्रभावशीलता | Web News |

Covid-19 Update National News


विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों के अनुसार सार्स-कोव-2 ने 200 मिलियन से अधिक लोगों को प्रभावित किया है। वहीं इससे 5 मिलियन से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है। सार्स-कोव-2 वायरस के म्यूटेंट वेरिएंट यानि बदलते स्वरूप में हुई वृद्धि से वैक्सीन की प्रभावशीलता को लेकर चिंताओं को बढ़ावा मिला है। ऐसे में यह जानना भी बहुत जरूर है कि भारत में सार्स-कोव-2 के डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ वैक्सीन की कितनी प्रभावशीलता है।

शोधकर्ताओं को मिला यह नतीजा

इस संबंध में ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट के नेतृत्व में भारतीय शोधकर्ताओं की एक बहु-संस्थागत टीम ने अप्रैल और मई, 2021 के मध्य सार्स-कोव-2 के संक्रमण के दौरान कोविशील्ड वैक्सीन की वास्तविक-दुनिया प्रभावशीलता का आकलन किया है। इस टीम ने सुरक्षा के तंत्र को समझने के लिए टीका लगे स्वस्थ व्यक्तियों में वेरिएंट के खिलाफ निष्प्रभावित गतिविधि और सेलुलर प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं का भी आकलन किया है।

भारत में पूर्व प्रभावित स्ट्रेन है ‘डेल्टा’

बता दें डेल्टा (B.1.617.2) वेरिएंट भारत में पूर्व प्रभावित स्ट्रेन है। भारत में टीकाकरण कार्यक्रम मुख्य रूप से कोविशील्ड वैक्सीन (सीएचएडीओएक्स1 एनकोव-19) द्वारा संचालित है।

वैक्सीन की प्रभावशीलता

“द लैंसेट इंफेक्शियस डिजीज” पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में सार्स-कोव-2 संक्रमण की पुष्टि किए गए 2,379 और नियंत्रित किए गए 1981 मामलों का तुलनात्मक अध्ययन शामिल हैं। इसमें बताया गया है कि पूरी तरह टीकाकरण किए गए व्यक्तियों में सार्स-कोव-2 संक्रमण के खिलाफ वैक्सीन की प्रभावशीलता 63 प्रतिशत पाई गई, जबकि मध्यम से गंभीर बीमारी के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण में वैक्सीन की प्रभावशीलता 81 प्रतिशत पाई गई।

वैज्ञानिकों ने यह भी पता लगाया

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वैज्ञानिकों ने यह भी पता लगाया है कि डेल्टा वेरिएंट और वाइल्ड टाइप सार्स-कोव-2 दोनों के खिलाफ स्पाइक विशिष्ट टी-सेल प्रतिक्रियाओं को संरक्षित किया गया था। इस तरह की प्रतिरक्षक सुरक्षा वायरस के वेरिएंट के खिलाफ ह्यूमूरल प्रतिरक्षा कम करने और मध्यम से गंभीर बीमारी की रोकथाम और अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत को कम कर सकती है। यह अध्ययन वास्तविक दुनिया वैक्सीन प्रभावशीलता और टीकाकरण के लिए प्रतिरक्षात्मक प्रतिक्रिया के बारे में व्यापक डेटा उपलब्ध कराता है, जिससे नीति के मार्गदर्शन में मदद मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.