मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

UTTARAKHAND NEWS

खटीमा, 27 मई 2026। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा स्थित लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरती जाए तथा सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने किसानों की समस्याओं पर भी विशेष ध्यान देते हुए कृषि कार्यों के लिए खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, गोविंद टम्टा, डॉ. नवीन भट्ट, अमित कुमार पांडे, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *