डोल आश्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया श्री पीठम स्थापना महोत्सव में प्रतिभाग

UTTARAKHAND NEWS

अल्मोड़ा | 01 मई 2026

पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं का पूजन कर माँ राजेश्वरी का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने आश्रम पहुंचकर परिसर में स्थापित विशाल श्रीयंत्र एवं यहां संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यहाँ स्थापित दुनिया के सबसे बड़े श्रीयंत्र को देखकर एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति होती है।

उन्होंने बताया कि बाबा कल्याणदास की तपस्या और साधना के कारण यह स्थल आज वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुका है और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का प्रमुख केंद्र बन गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डोल आश्रम अब धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक साधना और सांस्कृतिक चेतना का संगम बन चुका है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिसका प्रभाव चारधाम यात्रा में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या में स्पष्ट दिख रहा है।

कार्यक्रम में अजय टम्टा, मोहन सिंह मेहरा, मनोज तिवारी, गोविंद सिंह कुंजवाल सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *