देहरादून/नैनीताल: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देवभूमि उत्तराखंड स्थित कैंची धाम की अपनी यात्रा को लेकर भावनात्मक पोस्ट साझा की है।
अपने संदेश में उन्होंने बताया कि हिमालय की सुरम्य वादियों के बीच बसे इस पवित्र धाम में दर्शन कर उन्हें अद्भुत शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक संतुलन का अनुभव हुआ। उन्होंने नीम करौली बाबा की तपोभूमि की पवित्रता, निर्मल वातावरण और गहरी आस्था को आत्मा को छू लेने वाला बताया।
उन्होंने बालाजी महाराज से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा समाज सकारात्मकता, सेवा और भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़े।
कैंची धाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां हर वर्ष हजारों लोग आध्यात्मिक अनुभव के लिए पहुंचते हैं।




