मुख्यमंत्री ने ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों से सीधे संवाद किया

UTTARAKHAND NEWS

नई टिहरी । आज मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नगर पालिका परिषद हॉल, नई टिहरी में आयोजित ‘जनसंवाद’ – आपका सुझाव हमारा संकल्प कार्यक्रम में’ प्रतिभाग किया।इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों से सीधे संवाद किया गया एवं उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री  ने विकासखण्डों के ग्राम प्रधानों को मनरेगा, एन०आर०एल०एम०, स्वयंसहायता समूहों में कार्यों एवं ग्राम स्तर पर उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री द्वारा  पंचायत प्रतिनिधियों से सीधे तौर पर संवाद किया गया  और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा पंचायत प्रतिनिधि गांव में आम जनता से सीधे तौर पर जुड़े होते हैं, जिसके फलस्वरूप प्रधानों के सुझाव काफी महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने कहा राज्य जब 25वॉ स्थापना दिवस मना रहा होगा, तब राज्य सभी क्षेत्रों में देश का अग्रणीय एवं आदर्श राज्य होगा। उन्होंने कहा हमारी सरकार  प्रत्येक क्षेत्र में विकास का लक्ष्य रख रही है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक विभाग को आने वाले 10 साल हेतु रोड मैप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होने कहा हमारी सरकार ने लंबे समय से चली आ रही मांगों को देखते हुए पी.आर.डी जवानों  उपनल कर्मियों , ग्राम प्रधानों , आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ,  का मानदेय बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड आंदोलनकारियों को मिलने वाली पेंशन को भी हमारी सरकार ने बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य में नई खेल नीति लाई गई है।उन्होंने कहा हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे 24000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.