लोक पर्व ईगास पूरे चंपावत जिले में धूमधाम से मनाया गया

UTTARAKHAND NEWS

चंपावत / उत्तराखंड के लोक पर्व ईगास को पूरे जनपद चंपावत में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम जनपद चंपावत के मुख्यालय स्थित गोरलचोड़ मैदान, टनकपुर के गांधी मैदान व लोहाघाट के रामलीला मैदान में सम्पन्न हुए। जिला मुख्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका विजय वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में सूचना विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दल महामंगलेश्वरलोक संस्कृति कला केंद्र के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका द्वारा सभी को इगास पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
     इगास पर्व का आयोजन गौरल चौड़ मैदान चंपावत के अलावा रामलीला मैदान लोहाघाट तथा गांधी मैदान टनकपुर में किया गया,साथ ही जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में युवक मंगल दलों एवं महिला मंगल दलों के माध्यम से इगास पर्व का  आयोजन किया गया।
   गोरलचौड़ कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सौरव असवाल, ईओ नगर पालिका भूपेंद्र प्रकाश जोशी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *