देहरादून। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहने की कामना की।
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ नौ दिवसीय पर्व का शुभारंभ होता है। यह पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक है। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-शांति की कामना करते हैं।




