मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राम नवमी व दुर्गा नवमी पर मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार की पूजा-अर्चना

UTTARAKHAND NEWS

देहरादून। राम नवमी और दुर्गा नवमी के पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के नौ रूपों की प्रतीक नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन व आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम व मां दुर्गा की कृपा से प्रदेश में खुशहाली और समृद्धि बनी रहे। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के सुख-समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा अर्चना के दौरान श्रद्धा व भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री श्री धामी की धर्मपत्नी गीता धामी भी पूजा में सम्मिलित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *