विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से, शिष्टाचार भेंट की

UTTARAKHAND NEWS

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने, दिल्ली में, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से, शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने, राष्ट्रपति को बधाई और शुभकामनाएं दी। शिष्टाचार भेंट के दौरान, राष्ट्रपति और विधानसभा अध्यक्ष के बीच, विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर चर्चा भी हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश के सर्वाेच्च एवं गरिमामयी पद पर रहते हुए द्रौपदी मुर्मू के संरक्षण में लोक कल्याण और विकास सहित महिला सशक्तिकरण की दिशा में गति मिलेगी और भारत विश्व पटल पर नई पहचान स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.