महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन, नौ कन्याओं का पूजन कर मांगा आशीर्वाद

UTTARAKHAND NEWS

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से हवन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रदेश की उन्नति और समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नवरात्रि का पर्व मातृशक्ति की आराधना और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। कन्या पूजन के माध्यम से मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा, सम्मान और समर्पण का भाव प्रकट होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और समाज में श्रद्धा एवं सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *