दुबई पहुंचे सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया गया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिसम्बर में आयोजित होने वाले Global Investors Summit में अधिक से अधिक निवेशकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आज दुबई पहुंचे, जहां दुबई एयरपोर्ट पर प्रवासी भारतीयों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने समस्त प्रवासी भारतीयों का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ‘इन्वेस्ट इन उत्तराखण्ड’ […]

Continue Reading

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने प्रदेश में अग्निशमन सेवाओं में सुधार के सम्बन्ध में अहम बैठक ली

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में प्रदेश में अग्निशमन सेवाओं में सुधार के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए कहा कि प्रदेश में अग्निशमन सुविधाओं के विकास के लिए एक फुलप्रुफ योजना तैयार की जाए। उन्होंने प्रदेश में उपलब्ध अग्निशमन सेवाओं का गैप एनालिसिस कर इसे पूर्ण रूप से संतृप्त […]

Continue Reading

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रदेश में प्रथम बार पिस्तौल प्रशिक्षण तथा फायरिंग अभ्यास लेने वाली 40 महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान थानो देहरादून में 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 तक प्रदेश में प्रथम बार पिस्तौल प्रशिक्षण तथा फायरिंग अभ्यास लेने वाली 40 महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने अनआर्म्ड कॉम्बैट प्रशिक्षण हॉल का उद्घाटन करने के साथ ही […]

Continue Reading

राज्यपाल ने वर्ल्ड ट्रॉमा सप्ताह-2023’’ कार्यक्रम में भाग लिया

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को एम्स ऋषिकेश में आयोजित ‘‘वर्ल्ड ट्रॉमा सप्ताह-2023’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में सड़क दुर्घटनाओं को कम करना एक चुनौती है और इस चुनौती से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री 17 अक्टूबर को ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 अक्टूबर, 2023 को सुबह लगभग 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट (जीएमआईएस)  2023 के तीसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। यह शिखर सम्मेलन 17 से 19 अक्टूबर तक मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री भारतीय समुद्री नीली अर्थव्यवस्था के लिए दीर्घकालिक रोडमैप ‘अमृत काल विजन 2047’ का अनावरण करेंगे। यह रोडमैप बंदरगाह सुविधाओं […]

Continue Reading

टिहरी पुलिस द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के सम्बन्ध में विधिक जानकारी दी गई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार नैलचामी विकासखण्ड भिलंगना जनपद टिहरी गढवाल स्थान मूलगढ नैलचामी में स्वयं सहायता समूह (पवन क्लस्टर) की महिलाओं “लोक चेतना मंच” रानीखेत के सहयोग से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की महिलाओं को उनकी क्षमता, विकास व स्वंय के अधिकारों के प्रति जागरुकता अभियान चलाकर […]

Continue Reading

उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा महानगर द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की 5147वी जयंती महोत्सव भव्य रूप से मनाई गई

आज  उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा महानगर द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की 5147 वी जयंती महोत्सव  भव्य रूप से चौधरी फार्म हाउस जीएमएस रोड पर मनाई गई।सर्वप्रथम अग्रवाल महासभा की महिला प्रकोष्ठ द्वारा  गणेश वंदना व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम  की प्रस्तुति की गई। साथ ही महिला एवं पुरुष वर्ग द्वारा डांडिया स्टिक को हाथ में लेकर […]

Continue Reading

हलद्वानी में  तकनीकी प्रदर्शनी सह किसान मेला का आयोजन किया गया

रक्षा जैव ऊर्जा अनुसंधान संस्थान (DIBER), रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), हलद्वानी, उत्तराखंड वर्ष 2023 के दौरान 14-16 अक्टूबर के बीच अपनी डायमंड जुबली मना रहा है। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए हलद्वानी में एक तकनीकी प्रदर्शनी सह किसान मेला का आयोजन किया जा रहा है। संस्था की उपलब्धियों को प्रदर्शित करते […]

Continue Reading

वाहन चोरी करने वाले 03 शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में आये

देहरादून शहर के अलग-अलग जगहों से वाहन चोरी करने वाले 03 शातिर चोरो को उत्तराखंड पुलिस ने  गिरफ्तार किया ।कोतवाली पटेलनगर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तो से कुल 07 दुपहिया वाहन (04 मोटर साईकिल व 03 स्कूटी) व एक चोरी का मोबाइल फोन किया बरामद।

Continue Reading

पीएम मोदी ने 141वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी ने आज मुंबई में 141वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) सत्र का उद्घाटन किया। यह सत्र खेल से संबंधित विभिन्न हितधारकों के बीच वार्तालाप और ज्ञान साझा करने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने 40 वर्षों के बाद भारत में हो रहे इस सत्र के महत्व का उल्लेख […]

Continue Reading