आगामी 10 से 14 नवंबर तक परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा

खेल मंत्री ने कहा कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार – प्रसार हेतु पारंपरिक खेलों पिट्ठू, मुर्गा झपट व मलखम का प्रदर्शन किया जाएगा।  इस दौरान एकल व सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता, साइंस क्विज प्रतियोगिता, पेंटिंग व कहानी लेखन,  पिकल बॉल प्रतियोगिता, प्रो पंजा लीग प्रतियोगिता आदि आकर्षण का केंद्र रहेगी। खेल मंत्री ने कहा […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री से आईएएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट की

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से  मुख्यमंत्री आवास में आईएएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट कर विभिन्न विषयों पर वार्ता की। आईएएस एसोसिएशन द्वारा बीते दिन सचिवालय में शासन के वरिष्ठ सचिव  मीनाक्षी सुंदरम से हुए दुर्व्यवहार के मामले पर नियम अनुसार वैधानिक कार्यवाही किए जाने का आग्रह किया गया। आईएएस एसोसिएशन द्वारा शासन में […]

Continue Reading

प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन में फिल्म और संस्कृति के विकास पर चर्चा की गई

देहरादून। दून विश्वविद्यालय में प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के दौरान उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, कला, एवं फिल्मों को बढ़ावा देने पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड को फिल्म शूटिंग के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद के CEO […]

Continue Reading

दिल्ली में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या

नई दिल्ली :-आज नई दिल्ली में उत्तराखंड की खेल मंत्री  रेखा आर्य ने केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री  मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी । कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने  इस भेंट के दौरान देवभूमि उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों का शेड्यूल तय करने हेतु केंद्रीय मंत्री  […]

Continue Reading

सीएम धामी ने  राज्य की तीन हवाई सेवाओं का वर्चुअल उदघाटन किया

आज मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड हवाई सम्पर्क योजना के तहत सहस्त्रधारा (देहरादून) से जोशियाडा (उत्तरकाशी) और सहस्त्रधारा (देहरादून) से गौचर (चमोली) के लिए हेलीकॉप्टर सेवा एवं दिल्ली से पिथौरागढ़ विमान सेवा का सीएम आवास से वर्चुअल शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हवाई सेवाएं, राज्य के विकास में मील का पत्थर […]

Continue Reading

यमुनोत्री एवं गंगोत्री मंदिर समिति ने सीएम धामी का जनपद आगमन पर स्वागत किया

उत्तरकाशी / यमुनोत्री एवं गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद आगमन पर भव्य स्वागत करते हुए धामों के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की  व्यापक सराहना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों धामों के विस्तार और सुरक्षा से संबंधित […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का  लोकार्पण किया

आज मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का लोकार्पण किया। इस भव्य उत्तराखण्ड निवास का निर्माण लगभग 120 करोड़ 52 लाख की लागत से किया गया है। इस अवसर पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जनपद के मार्चुला बस दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति […]

Continue Reading

सादगी से मनाये जाएंगे राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम

अल्मोड़ा जिले में सोमवार को हुई बस दुर्घटना के शोक में राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। बैठक में सड़क हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी छठ पूजा की शुभकामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा का पर्व सूर्य देवता की उपासना और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का महान अवसर है। यह पर्व प्रकृति और मानव के बीच के प्रेम को भी दर्शाता है। सूर्य देवता की आराधना […]

Continue Reading

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक

देहरादून /  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) सविन बंसल की अध्यक्षता में आगामी नागर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में ऋषिपर्णा सभागार में नियुक्त नोडल एवं सह नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी नागर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024 को […]

Continue Reading