रुद्रप्रयाग / आज आरक्षी एलआईयू सुधीर कुमार को अगस्त्यमुनि बाजार में एक पर्स गिरा मिला। जिसमे ₹ 2560 धनराशि व जरूरी कागजात थे।
इस बारे में आस पास, व्यापार संघ के ग्रुपों व स्थानीय ग्रुपों में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी गई, जिस पर काफी समय बाद श्री विजय सिंह नेगी जी ने पर्स अपना होना बताया गया जो कि पर्स खो जाने से काफ़ी परेशान थे। अपना पर्स सकुशल वापस पाकर वे काफ़ी खुश हुए और खुले मन से उत्तराखण्ड पुलिस की प्रशंसा कर आभार प्रकट किया गया।