सर्बिया दौरे पर उत्तराखण्ड का प्रतिनिधिमंडल, निर्वाचन प्रणाली का करेगा अध्ययन

UTTARAKHAND NEWS

सर्बिया के दौरे पर पहुंचे उत्तराखण्ड के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नोवी साद प्रांत की विधानसभा का भ्रमण कर वहां की लोकतांत्रिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का अध्ययन किया। यह दौरा भारत निर्वाचन आयोग की पहल पर आयोजित किया गया है।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी B. B. R. C. Purushottam कर रहे हैं। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सर्बिया की निर्वाचन प्रणाली, चुनाव प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

बैठक एवं भ्रमण कार्यक्रम में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल, ईआरओ काशीपुर गौरव पांडे, बीएलओ मोहम्मद कलीम तथा सर्बिया में भारत के एम्बेसडर Abhishek Shukla मौजूद रहे।

इस अवसर पर नोवी साद प्रांत विधानसभा की चेयरमैन Dina Vucinic ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए भारत और सर्बिया के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों एवं निर्वाचन प्रक्रियाओं में सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने कहा कि इस अध्ययन भ्रमण से निर्वाचन प्रबंधन, मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को बेहतर तरीके से समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच श्रेष्ठ अनुभवों के आदान-प्रदान से भविष्य में सहयोग और मजबूत होगा।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने सर्बिया की प्रांतीय निर्वाचन आयोग के साथ भी महत्वपूर्ण बैठक कर चुनावी प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *