14 जुलाई को चंद्रयान -3 श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा।

National News

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 चौदह जुलाई को दिन में करीब दो बजकर 35 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा। इस प्रक्षेपण का उद्देश्‍य चांद पर अंतरिक्ष यान उतारने से संबंधित प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन करना है। चंद्रयान-3 चंद्रयान-2 का फोलो ऑन मिशन है। इसका उद्देश्‍य चांद की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग करने की आरंभ से अंत तक तकनीकी प्रक्रिया का प्रदर्शन करना है। चंद्रयान-3 में देशी लैंडर मॉडयूल, प्रोपल्‍शन मॉडयूल और एक रोवर है। यह दो ग्रहों के बीच के मिशनों के लिए आवश्‍यक नई तकनीक का प्रदर्शन करेगा। चद्रयान-3 का मुख्‍य उद्देश्‍य चांद की सतह पर सुरक्षित और निर्बाध लैंडिंग, रोवर का उतरना और वैज्ञानिक परीक्षणों का संचालन करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.