केदारनाथ यात्रा में आये श्रद्धालुओं की मदद कर रही रुद्रप्रयाग पुलिस, खोई हुई सामग्री लौटाकर उनकी मुस्कान को ला रहे हैं वापस

UTTARAKHAND NEWS

इस बार की केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से श्रद्धालुओं की मदद करने हेतु “ऑपरेशन मुस्कान” चलाया हुआ है। साथ ही केदारनाथ धाम, लैंचोली, भीमबली, गौरीकुण्ड, सोनप्रयाग में खोया पाया केन्द्र स्थापित किये गये हैं। इन खोया पाया केन्द्रों पर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती करते हुए आने वाले यात्रियों की मदद की जा रही है। खोया पाया केन्द्र पर नियुक्त कार्मिकों द्वारा बिछड़े हुए यात्रियों के सम्बन्ध में अनाउंसमेंट किया जा रहा है व साथ ही आपसी समन्वय से बिछड़ चुके यात्रियों को मिलवाने का कार्य किया जा रहा है व खोई हुई सामग्री को ढूंढकर यात्रियों को वापस कराया जा रहा है।
आज केदारनाथ धाम यात्रा पर आयी एक महिला यात्री का केदारनाथ में खोया हुआ मोबाइल मन्दिर परिसर ड्यूटी में तैनात आरक्षी दीर्घायु शुक्ला द्वारा ढूंढकर लौटाया गया।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान लोगों की मदद करने में सार्थक सिद्ध हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.