अच्छी खबर : स्वरोजगार के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी -जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे , ।।web news।।

Good News latest news

जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं अनुश्रवण समितिकी प्रथम बैठक जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

पिथौरागढ़।। राज्य में उद्यमिता एवं रोजगार के अवसरों की उपलब्धता बढ़ाए जाने के साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जनपद में ऋण जमा अनुपात की समग्र समीक्षा व युवाओं एवं महिलाओं को नए दृष्टिकोण,कौशल के माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराए जाने हेतु जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है। मंगलवार को जिले में गठित उक्त समिति की प्रथम बैठक जिला कार्यालय सभागार में समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

हेडलाइन्स

◆जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं अनुश्रवण समिति की प्रथम बैठक समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
◆वन,कृषि, उद्यान,पशुपालन, पर्यटन सहित स्वरोजगार से जुड़े विभागों के अधिकारियों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के विकास के लिए एक कार्ययोजना बनाने
निर्देश ।
◆समिति का कार्यालय जिला उद्योग केन्द्र में स्थापित किया गया है।
◆प्रत्येक विभाग कम से कम 5 लाभार्थियों का चयन करें जिन्हें विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान कर स्वरोजगार प्रदान करेंगे।
◆ जिला स्तरीय पोर्टल तैयार तैयार किया जाएगा

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं अनुश्रवण समिति के कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि वन, कृषि,उद्यान, पशुपालन, दुग्ध,पर्यटन, महिला सशक्तिकरण आदि विभागों के आपसी सहयोग से जनपद के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के विकास के लिए एक कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के स्वरोजगार कार्यक्रमों की मैपिंग के साथ ही स्वरोजगार के वार्षिक लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। समिति का कार्यालय जिला उद्योग केन्द्र में स्थापित किया गया है। उन्होंने अवगत कराया कि विभागों द्वारा रोजगार सृजन के जो भी कार्य कराए जाएंगे समिति द्वारा प्रत्येक माह उसकी समीक्षा की जाएगी। समिति का कार्य यह भी रहेगा कि पलायन की दृष्टि से चिह्नित संवेदनशील क्षेत्रों में संभावित गतिविधियों को प्रोत्साहन करना,सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को एकल खिड़की सुगमता एवं अनुज्ञापन का लाभ प्रदान करना, महिलाओं के लिए स्वरोजगार योजनाओं का ब्यापक प्रचार प्रसार करना मुख्य रहेगा।

बैठक में इस सम्बन्ध में व्यापक चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने कृषि, उद्यान,पशुपालन, पर्यटन सहित स्वरोजगार से जुड़े विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में जाकर प्रत्येक विभाग कम से कम 5 लाभार्थियों का चयन प्रत्येक विभाग करें जिन्हें विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान कर स्वरोजगार प्रदान करेंगे।

बैठक में उपस्थित रहे।

महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र कविता भगत,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विद्यासागर कापड़ी,मुख्य उद्यान अधिकारी आर एस वर्मा,मुख्य कृषि अधिकारी अमरेन्द्र चौधरी,जिला पर्यटन विकास अधिकारी अमित लोहनी जिला लीड बैंक प्रबंधक प्रवीन सिंह गर्ब्याल सहित अन्य विभागों के अधिकारी

©web news 2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *