रं कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की

UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज सचिवालय में रं कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने भेंट कर जनपद पिथौरागढ़ की तहसील धारचूला के सीमांत एवं संवेदनशील क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि सीमांत क्षेत्र के निवासी हमारी सीमाओं के प्रहरी भी है। उन्होंने रं कल्याण संस्था द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यकलापों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भी देश के सीमान्त क्षेत्रों की अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही इन क्षेत्रों की समृद्ध संस्कृति के सरंक्षण की दिशा में पहल की गई है। राज्य सरकार सीमान्त क्षेत्रों के विकास के लिए प्रभावी कार्य योजना पर कार्य कर रही है। इस अवसर पर सचिव श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी, रं कल्याण संस्था के संरक्षक श्री नृप सिंह नपलच्याल, संस्था के अध्यक्ष श्री बिशन सिंह बोनाल, श्री डी. एस. गर्ब्याल, श्री सी.एस. ग्वाल, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.