कल मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा अन्नकूट का पर्व

National News

गोवर्धन पूजा अन्नकूट का पर्व कल मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष अन्नकूट महोत्सव गोवर्धन पूजा दीपावली के अगले दिन मनायी जाती है, लेकिन इस बार दीपावली के अगले दिन सूर्यग्रहण होने के कारण गोवर्धन पूजा बुधवार को मनाई जाएगी। हालांकि कुछ लोगों ने आज भी अन्नकूट महोत्सव मनाया, लेकिन अधिकांश लोग कल ही अन्नकूट का पर्व मनाएंगे। गोवर्धन पूजा के संबंध में लोक मान्यता है कि गोवर्धन पूजा के दिन ही,भगवान श्रीकृष्ण ने, गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठ उंगली पर उठाकर बृजवासियों की रक्षा की थी, जिसके सम्मान में, बृजवासियों ने भगवान गोवर्धन की पूजा की थी। गोवर्धन पूजा में , अन्नकूट या 56 प्रकार के व्यंजन भगवान को भोग लगाने की मान्यता है। इसी कारण, लोग गोबर से, भगवान गोवर्धन की प्रतिमा बनाकर उनकी पूजा कर, अन्नकूट का भोग लगाते हैं। वहीं, भाई-बहन के प्रेम का पर्व भाई दूज इस वर्ष 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक कर उनकी रक्षा, लंबी उम्र और उन्नति की कामना करती हैं। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को, भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस साल भाई दूज 27 अक्टूबर को है। भाई दूज 5 दिन दीपोत्सव पर्व का, आखिरी दिन होता है हालांकि द्वितीय तिथि 26 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। जानकारों के अनुसार, इस साल भाई दूज का पर्व बेहद शुभ संयोग में मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.