प्रदेश में चारों धाम के कपाट खुलने से लेकर अब तक 26 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। आज जारी आंकड़ों के अनुसार बदरीनाथ धाम में 9 लाख 2 हजार 168 श्रद्धालु पहुंचे। केदारनाथ धाम में 8 लाख 31 हजार 600 श्रद्धालु, गंगोत्री में 4 लाख 32 हजार 237 और यमुनोत्री धाम में 3 लाख 34 हजार 232 श्रद्धालुओं ने अब तक दर्शन कर लिए है। वहीं चारों धाम में तीर्थयात्रियों के आने का सिलसिला जारी है। हालाकि प्रदेश में मौनसून के दस्तक देने के बाद बारिश की वजह से यात्रा मार्ग पर कुछ जगहों पर भूस्खलन होने की वजह से आंशिक रूप से यातायात प्रभावित हुआ है।