आज सूरज सिंह पुत्र जय दयाल निवासी कपूरथला पंजाब उम्र 62 वर्ष अपने पुत्र के साथ श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आये थे। घांघरिया पहुँचते ही उनका ब्लड प्रेशर हाई व तबीयत अचानक खराब होने लगी। जिसपर उन्हें तत्काल डॉक्टर को दिखाया गया। जहाँ डॉक्टर द्वारा उन्हें गोविन्दघाट जाकर चिकित्सक को दिखाने का परामर्श दिया। जिस पर तत्काल चौकी पुलिस द्वारा सूरज सिंह को कंडी की व्यवस्था करवाकर परिवार सहित गोविन्दघाट अस्पताल भिजवाया गया। परिजनों द्वारा जनपद चमोली पुलिस का हार्दिक आभार प्रकट किया गया।
