वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में आज अंतरार्ष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया। एफ0आर0आई के मुख्य भवन में ‘‘वन और सतत उत्पादन व खपत‘‘ विषय पर एक प्रदशर्नी का आयोजन भी किया गया। प्रदशर्नी में पोस्टर और अन्य माध्यमों से वैज्ञानिक और तकनीकी जानकारी साझा की गई। वन संर्वधन एवं प्रबंधन प्रभाग की ओर से लगाई गई स्टॉल में विभिन्न प्रजातियों जैसे कि काष्ठ, औषधीय, तिलहन, कृषि वानिकी और विभिन्न प्रकार के पौधों के बीज भी प्रदर्शित किए गये। जबकि चीड़ के पीरुल से विकसित प्राकृतिक रेशे और चीड़ के रेशों से बनी वस्तुओं को भी दर्शाया गया। आज अंतरार्ष्ट्रीय वन दिवस के उपलक्ष्य पर वन अनुसंधान संस्थान के सभी संग्रहालय आगंतुकों के लिए निःशुल्क खुले रहे।
