मध्य हिमालय उद्यान विकास पर मंथन, उद्यान शिरोमणि सम्मान-2026 से विभूतियां सम्मानित

UTTARAKHAND NEWS

देहरादून। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड एवं एफडब्ल्यूए सोसाइटी उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में “मध्य हिमालय उद्यान विकास एवं आर्थिकी” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व न्यायमूर्ति राजेश टंडन, पद्मश्री वसंती बिष्ट, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री, राष्ट्रीय संगठन सचिव गिरिधर शर्मा एवं इंजीनियर अर्जुन पंवार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। गायिका शोभा नेगी के स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कार्यशाला में बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी, डॉ. अंकित कुमार एवं इंजीनियर अर्जुन पंवार ने मध्य हिमालयी क्षेत्र में उद्यान विकास, पर्यावरण संरक्षण और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर अपने विचार रखे। इंजीनियर अर्जुन पंवार ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में चीड़ के बढ़ते विस्तार से जल स्रोतों और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जिस पर गंभीरता से विचार किए जाने की आवश्यकता है।

विजय जड़धारी ने पारंपरिक कृषि व्यवस्था में बैलों की भूमिका को रेखांकित करते हुए उनके संरक्षण की आवश्यकता बताई। इस पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए विषय पर आवश्यक कदम उठाने की बात कही।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को “उद्यान शिरोमणि सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में विजय जड़धारी, कुंदन सिंह, श्वेता बधानी (रेड राइस लेडी), इंजीनियर अर्जुन सिंह पंवार, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. स्नेहा डोभाल, महाबल सिंह नेगी, अर्जुन सिंह बिष्ट तथा आशीष बाजपेई शामिल रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने की। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने कहा कि पत्रकार संघ समाज और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर कार्यशालाओं का आयोजन कर पत्रकारों की भूमिका को और सशक्त बनाने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम में महामंत्री राजीव थपलियाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, संगठन सचिव विजयपाल रावत, प्रदेश सचिव एस.पी. दुबे, डॉ. डी.के. पुरी, के.पी.एस. चौहान, विवेक तोमर, बाबूराम बदोई, आशीष डोभाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *