राज्यपाल ने रक्षाबंधन पर ब्रह्मकुमारियों के साथ मनाया त्योहार, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

UTTARAKHAND NEWS

आज राजभवन में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) को राखी बांधी और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। राज्यपाल ने सभी ब्रह्मकुमारियों को रक्षाबंधन की बधाई  दी।

इस अवसर राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के स्नेह और पवित्र बंधन के त्यौहार के साथ-साथ मातृशक्ति के सम्मान का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि स्नेह और विश्वास के प्रतीक के रूप में यह त्यौहार सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को भी बढ़ाता है। भाई-बहन के बीच का यह बंधन हमारे जीवन को अधिक खुशहाल और सार्थक बनाता है।

उन्होंने महिलाओं को रक्षाबन्धन की विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा है, कि प्रदेश का सर्वांगीण विकास महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। राज्यपाल कहा कि हमें महिला सशक्तिकरण और उनकी प्रगति की दिशा में मिलकर एक आदर्श समाज का निर्माण करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.