ईवीएम और वीवीपेट का प्रथम चरण का रैण्डामाइजेशन किया गया

UTTARAKHAND NEWS

नई टिहरी/ आज लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के सफल सम्पादनार्थ एन.आई.सी. कक्ष नई टिहरी में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति एवं वीडियोग्राफी की निगरानी में ईवीएम और वीवीपेट का प्रथम चरण का रैण्डामाइजेशन किया गया।  टिहरी जिले की सभी छः विधान सभाओं के ईवीएम और वीवीपेट का प्रथम चरण का रैण्डामाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग के सॉफ्वेयर पर किया गया। जिले में 1645 बैलेट यूनिट (BU), 1974 कन्ट्रोल यूनिट (CU) और 1708 वीवीपेट में से 77 बी.यू., 77 सी.यू. और 77 वीवीपेट को ट्रेनिंग अलग करते हुए रैण्डामाइजेशन किया गया।

जिले के 963 पोलिंग बूथों हेतु विधानसभा वार रेश्यों वाइज बैलेट यूनिट और कन्ट्रोल यूनिट का 60 प्रतिशत तथा वीवीपेट का 65 प्रतिशत रैण्डामाइजेशन किया गया। प्रथम रैण्डामाइजेशन के बाद विधान सभागवार सूची का प्रिंटआउट निकालकर सूची में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षर किये गये और एक-एक प्रतिलिपि राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई गई। तत्पश्चात ईवीएम और वीवीपेट मशीनों को पुलिस सुरक्षा बल, वीडियोग्राफी की निगरानी और  राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में वेयर हॉउस से आईटीआई भवन, नई टिहरी में विधान सभावार बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया।

इस मौके पर नोडल ऑफिसर स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा, जिला संयोजक भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी भगवान सिंह राणा, मण्डल उपाध्यक्ष जयेन्द्र पंवार, अध्यक्ष युवा कांग्रेस टिहरी नवीन सेमवाल, प्रदेश सचिव बसपा सुशील पाण्डेय, पीडी डीआरडीए योगेश उपाध्याय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी, एआरओ/उपजिलाधिकारी आशीमा गोयल, सोनिया पंत, अपूर्वा सिंह, देवेन्द्र नेगी, संदीप कुमार, मंजू राजपूत, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.