एमएफएन लाइटवेट विश्व चैम्पियन दिगंबर सिंह रावत ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

UTTARAKHAND NEWS

देहरादून , आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में चमोली निवासी एवं अंतरराष्ट्रीय मिश्रित मार्शल आर्ट्स (एमएमए) खिलाड़ी दिगंबर सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिगंबर सिंह रावत को एमएफएन (Matrix Fight Night) लाइटवेट विश्व चैम्पियन बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दिगंबर ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिगंबर सिंह रावत की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि उत्तराखण्ड के युवा खेलों के क्षेत्र में वैश्विक पहचान स्थापित करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उल्लेखनीय है कि चमोली जनपद के निवासी दिगंबर सिंह रावत वर्तमान में एमएफएन लाइटवेट विश्व चैम्पियन हैं। उन्होंने ग्रेटर नोएडा में आयोजित MFN-18 प्रतियोगिता में पहले ही राउंड में तकनीकी नॉकआउट (टीकेओ) से शानदार जीत दर्ज कर विश्व खिताब अपने नाम किया था।

दिगंबर सिंह रावत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दिए जा रहे प्रोत्साहन से युवाओं का मनोबल बढ़ रहा है और उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने की नई ऊर्जा मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *