बाम दल 10 सीटों पर लड़ेंगे विधान सभा चुनाव, जाने खबर

UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ,मार्क्सवादी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रहीं है। प्रदेश में इन तीनों दलों का गठबंधन 10 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव समर भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने बदरीनाथ से विनोद जोशी, गंगोत्री से महावीर भट्ट, रुद्रप्रयाग से सुधीर रौथाण और नरेंद्रनगर विधानसभा सीट से जगदीश कुलियाल को टिकट दिया है। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने भी प्रदेश में चार सीटों पर प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने थराली सीट से कुंवर राम, केदारनाथ सीट से राजा राम सेमवाल, सहसपुर सीट से कमरुद्दीन और भेल रानीपुर सीट से रमेश धीमान को टिकट दिया है। वहीं इस गंठबंधन के तीसरे दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने दो सीटों पर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। पार्टी के सचिव राजा बहुगुणा ने बताया कि पार्टी ने कर्णप्रयाग से इंद्रेश मैखुरी और लालकुंआ से बहादुर सिंह जंगी को टिकट दिया है। वहीं समाजवादी पार्टी भी आगामी विधानसभा चुनावों में 70 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण सचान ने जानकारी दी है कि पार्टी ने फिलहाल 51 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *