मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र नारायणबगड़, थराली, देवाल तथा ग्वालदम का एरियल सर्वेक्षण किया

UTTARAKHAND NEWS

मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चमोली में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र नारायणबगड़, थराली, देवाल तथा ग्वालदम का एरियल सर्वेक्षण करते हुए हालातों का जायजा लिया। हवाई सर्वेक्षण के बाद ग्वालदम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार अतिवृष्टि से पूरे प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। अनेक स्थानों पर भूस्खलन, जमीन व मकान धंसने से जन जीवन प्रभावित हुआ है। परिसंपत्तियों व फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस विषय पर केंद्र सरकार से भी वार्ता की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है। प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने के साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य करने के सभी प्रयास किए जा रहे है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा आदि सीएम के साथ मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.