पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने सुरंग का कार्य कर रहे मजदूरों का सत्यापन कराने के सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को दिये गये निर्देश

UTTARAKHAND NEWS

पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने सुरंग का कार्य कर रहे मजदूरों का सत्यापन कराये जाने हेतु सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को दिये गये निर्देश

आज दिनांक 24 मार्च 2023 को पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा वर्तमान समय में कोटेश्वर व कलक्ट्रेट को जाने वाले तिराहे से कुछ पहले सुरंग निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था को सुरंग निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों का सत्यापन नजदीकी पुलिस थाने में कराये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही निर्देश दिये गये कि सुरंग निर्माण हेतु नियंत्रित ब्लास्टिंग किये जाने हेतु प्रदत्त अनुमति एवं मानक के अनुसार ही आम जनमानस की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के अनुसार कार्य किये जाने हेतु अवगत कराया गया। साथ ही कार्य करने वाले मजदूरों से पूर्ण सुरक्षा उपकरणों एवं सुरक्षा मानकों के साथ ही कार्य लिये जाने के निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *