उत्तरायणी मेला-2023 का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया,

UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वर्चुअल माध्यम से बागेश्वर में उत्तरायणी मेला-2023 के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा बागेश्वर के अंतर्गत ₹1085.17 लाख की 12 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने बागेश्वर जिले हेतु बालीघाट-धरमघर सड़क के जीर्णोंधार, गोलू मार्केट गरुड़ का विनियमितीकरण किए जाने एवं बागेश्वर में खेल मैदान निर्माण कार्य किए जाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में सौर ऊर्जा की अपार संभावनाएं हैं। सौर ऊर्जा के सही उपयोग एवं इसे बढ़ावा देने हेतु जल्द ही राज्य में सौर ऊर्जा नीति लाई जाएगी। इस परियोजना में सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी। इससे प्रदेश के हजारों युवाओं को भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने लोकपर्व उत्तरायणी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मकर संक्रांति एक मात्र पर्व है, जिसका आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही दृष्टियों से व्यापक महत्व है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राष्ट्र की सांस्कृतिक विविधता को समाहित करने वाला यह सांस्कृतिक आयोजन हम सभी को अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन के संकल्प की भी याद दिलाता है। इस अवसर पर सांसद श्री अजय टम्टा, प्रदेश प्रभारी भाजपा श्री दुष्यंत गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक श्री सुरेश गढ़िया, नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुरेश खेतवाल, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, पुष्पा देवी, गोविंद दानू एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.