सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग परिसर में ध्वजारोहण, महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

UTTARAKHAND NEWS

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने शनिवार को विभागीय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

महानिदेशक श्री तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है और सरकारी सेवकों का दायित्व और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनहित और शासन की योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम में अपर निदेशक श्री आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक श्री के.एस. चौहान, उपनिदेशक श्री मनोज श्रीवास्तव, श्री रवि बिजारनीया, श्रीमती अर्चना सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *