अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर CSC के योग शिविर, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण

UTTARAKHAND NEWS

देहरादून, 20 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) द्वारा उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में व्यापक स्तर पर योग दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के सैकड़ों CSC केंद्रों पर योग शिविर लगाए जाएंगे तथा नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के राज्य कार्यालय ने सभी जिला प्रबंधकों एवं ग्राम स्तरीय उद्यमियों (VLEs) को अपने-अपने क्षेत्रों में योग शिविर आयोजित करने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इन शिविरों में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों को योगाभ्यास कराया जाएगा तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी जाएगी।

योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन एवं सामूहिक योग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी CSC केंद्रों पर किया जाएगा। इसके माध्यम से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिक भी इस राष्ट्रीय आयोजन से जुड़ सकेंगे। CSC केंद्रों पर बड़ी स्क्रीन और डिजिटल माध्यमों से लाइव प्रसारण की विशेष व्यवस्था की जा रही है।

CSC ने सभी नागरिकों से अपने निकटतम केंद्र पर आयोजित योग शिविर में भाग लेने की अपील की है। साथ ही योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, निरोगी और सकारात्मक समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *