हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

UTTARAKHAND NEWS

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को घंटाघर स्थित एमडीडीए कॉम्प्लेक्स में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने बहुगुणा जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश व समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि बहुगुणा जी केवल एक कुशल राजनेता ही नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व थे।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों के विकास में बहुगुणा जी के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्होंने पहाड़ों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिली। उनका जीवन जनकल्याण, सामाजिक समरसता और समावेशी विकास के मूल्यों के प्रति समर्पित रहा।

उन्होंने कहा कि बहुगुणा जी के आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं और जनहित में कार्य करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, खजान दास, विधायक दुर्गेश्वर लाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *