पीएम दौरे में महिला शक्ति की दमदार भागीदारी, 550 महिला पुलिसकर्मी तैनात

UTTARAKHAND NEWS

देहरादून | प्रधानमंत्री के उत्तराखंड भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में इस बार महिला शक्ति की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली है। उत्तराखंड पुलिस द्वारा वीवीआईपी सुरक्षा को पूरी तरह त्रुटिरहित, सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लगभग 550 महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों की रणनीतिक तैनाती की गई है।

यह तैनाती एसएसपी स्तर से लेकर कांस्टेबल स्तर तक की गई है, जिसमें वीवीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल, कंट्रोल रूम सहित सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों को बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड के तहत कवर किया गया है। महिला पुलिस बल ने विभिन्न मोर्चों पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान की है।

Deepam Seth (डीजीपी उत्तराखंड) ने बताया कि वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में महिला शक्ति को अग्रणी भूमिका दी गई है। उन्हें कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे सुरक्षा ऑपरेशन में बेहतर समन्वय, संवेदनशीलता, सतर्कता और त्वरित निर्णय क्षमता सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की उच्च पेशेवर क्षमता, अनुशासन और प्रतिबद्धता के चलते वीवीआईपी ड्यूटी और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *