देहरादून | 28 मार्च 2026
उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद, देहरादून द्वारा बाल भवन, तरला आमवाला में राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक ऋतु खंडूरी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लगभग 60 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अलग-अलग वर्गों में कुल 16 छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा सरस्वती वंदना से माहौल को भक्ति एवं उत्साह से भर दिया। विजेताओं को नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
स्वच्छता अभियान में इग्नू छात्राओं की भागीदारी
कार्यक्रम के तहत समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल भी देखने को मिली। इग्नू की छात्राओं — इन्द्रजीत कौर, प्रीती तिवारी, पूजा क्षेत्री, मीरा मिश्रा, अंजलि टाकिया सहित अन्य ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।
छात्राओं ने बाल भवन परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में श्रीमती मधुरी, श्रीमती पुष्पा मानस, श्रीमती आशा श्रीवास्तव, श्रीमती रीता सेमवाल, श्रीमती कविता दत्ता, श्रीमती बबीता झा, श्रीमती आशारानी पैन्यूली, श्री आनंद सिंह रावत, श्री केपी भट्ट, श्री केपी जोशी, श्री आनंदमणि सेमवाल, श्री वीके ओझा, श्रीमती कुसुमलता कोटारी, श्री मोहन सिंह खत्री, डॉ. अरुण श्रीवास्तव, श्रीमती अंजना पंत, श्री रमेश खत्री, श्रीमती ज्योत्सना खत्री, श्री वेदांत जखोली, श्री राजीव कश्यप, श्रीमती कविता शाही, श्री बलवंत सिंह महर, श्री संतोष सिंह भंडारी, श्री जितेन्द्र सिंह पंवार, श्रीमती दयावंती, डॉ. अपर्णा रावत, डॉ. संजय प्रकाश रावत, श्री प्रियंक रावत, श्रीमती शीतल, श्रीमती सुषमा, श्री वीपी सिंह, अजय राजपूत, कु. मोनिका, कु. न्यासा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
(रिपोर्ट: वेब न्यूज़ उत्तराखंड)




