अंकिता भंडारी प्रकरण: CBI जांच की संस्तुति पर मुख्यमंत्री को सौंपा गया आभार

UTTARAKHAND NEWS

देहरादून। रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्य के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल सहित विधायक श्री खजान दास, श्री किशोर उपाध्याय, श्री सहदेव पुंडीर, श्रीमती सविता कपूर, श्रीमती आशा नौटियाल, श्रीमती रेनू बिष्ट, श्री बृजभूषण गैरोला एवं श्री शक्तिलाल शाह ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति प्रदान करने के निर्णय पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस निर्णय से पीड़ित परिवार और प्रदेश की जनता में न्याय की उम्मीद मजबूत हुई है। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार स्वीकार करते हुए कहा कि राज्य सरकार न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और मामले में पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *