चमोली पुलिस ने औली-जोशीमठ सड़क मार्ग पर लगाये रिफ्लेक्टर टेप, साइन बोर्ड व कान्वेन्स मिरर

UTTARAKHAND NEWS

पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव (IPS) महोदया द्वारा आगामी 31st के दौरान जनपद के पर्यटक स्थल औली में बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों व स्थानीय लोगो की सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात पुलिस एवं प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ को औली-जोशीमठ सड़क मार्ग पर रिफ्लेक्टर टेप, साइन बोर्ड व कान्वेन्स मिरर लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। महोदया के आदेश के क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जोशीमठ श्री राकेश चन्द्र भट्ट एवं यातायात उ0नि0 श्री दिगम्बर उनियाल द्वारा औली जोशीमठ मार्ग पर अनेक स्थानों पर रिफ्लेक्टर टेप, साइन बोर्ड व कान्वेन्स मिरर लगाए गए। उक्त सड़क मार्ग पर पाला-बर्फवारी के कारण वाहन फिसलने व दुर्घटना की सम्भावना रहती है। चेतावनी बोर्ड लगाने का मुख्य उद्देश्य रात्रि में चलने वाले वाहनों को दुर्घटना सम्भाव्य क्षेत्र, मार्ग संकरा होने की जानकारी के साथ ही यातायात सांकेतिक और आदेशात्मक जानकारी प्रदान करना है। पर्यटकों को सुरक्षित और निर्वाध यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षित और सुगम यात्रा हेतु चमोली पुलिस लगातार अपनी तैयारियां में जुटी है। इस दौरान आरक्षी हरीश काण्डपाल, आरक्षी राहुल जोशी, आरक्षी नीरज भण्डारी, आरक्षी जोगेन्द्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.