वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वर्ष 2023-24 के लिए 77 हजार 407 करोड़ का बजट पेश किया

UTTARAKHAND NEWS

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने गैरसैंण में आयोजित सत्र में आज वर्ष 2023-24 के लिए 77 हजार 407 करोड़ का बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य की अनुमानित आय 76 हजार 592 दशमलव 5-4 करोड़ रहने की उम्मीद है। इसमें 57 हजार 57 दशमलव 2-6 राजस्व प्राप्ति के तथा 19 हजार 535 दशमलव 2-8 करोड प्राप्तियों होने का अनुमान है। इसके अलावा प्रदेश सरकार को केंद्रीय कर से राज्यांश के रूप में 31 हजार 402 दशमलव 4-8 करोड़ मिलेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट प्रोत्साहित करने वाला है। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बजट रोजगार, निवेश और पयर्टन विकास पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि हम सुशासन की ओर बढ़ रहे हैं। इस बार जी-20 की मेजबानी मिली है। यह गर्व की बात है कि उत्तराखंड में तीन संगोष्ठियां होंगी। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि 2025 में उत्तराखंड को देश का अग्रणीय राज्य बनाने की दिशा में यह बजट अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.