चुनावी वायदे महिलाओं को साल में फ्री तीन सिलेंडर उपलब्ध कराने का कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने प्रस्ताव किया तैयार

UTTARAKHAND NEWS

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा है कि प्रदेश की महिलाओं को साल में तीन एल.पी.जी. सिलेंडर उपलब्ध कराये जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है जिसे आगामी कैबिनेट की बैठक में रखा जायेगा। इसके अलावा राशनकार्ड धारकों को फोर्टीफाइड नमक उपलब्ध कराये जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये हैं। कैबिनेट मंत्री खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहीं थी। उन्होंने बताया कि राज्य में आवश्यक वस्तुओं के मूल्य नियंत्रण पर निगरानी के लिए भी निर्देश जारी किये। इसके अलावा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए प्रभावी जन कल्याणकारी योजना बनाये जाने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published.