केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब, यात्रा शुरू होने से अब तक 10 लाख का आंकड़ा पार

UTTARAKHAND NEWS

रुद्रप्रयाग, 30 मई। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था लगातार उमड़ रही है। यात्रा कंट्रोल रूम, रुद्रप्रयाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 30 मई 2026 को सायं 5 बजे तक बीते 24 घंटों में कुल 24,066 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।

दर्शनार्थियों में 12,856 पुरुष, 11,088 महिलाएं तथा 122 बच्चे शामिल रहे। इस अवधि में कोई विदेशी श्रद्धालु दर्शन के लिए दर्ज नहीं किया गया।

यात्रा कंट्रोल रूम के अनुसार यह आंकड़े 29 मई 2026 की सायं 5 बजे से 30 मई 2026 की सायं 5 बजे तक के हैं।

केदारनाथ यात्रा के प्रारंभ से अब तक धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 10,00,497 पहुंच गई है। इसके साथ ही इस वर्ष की यात्रा में केदारनाथ धाम ने 10 लाख श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण आंकड़ा पार कर लिया है।

चारधाम यात्रा के प्रमुख केंद्र के रूप में केदारनाथ धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रशासन द्वारा यात्रा को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं में बाबा केदार के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *