IIT रुड़की में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर भव्य आयोजन,

UTTARAKHAND NEWS

रुड़की। Indian Institute of Technology Roorkee में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर “Responsible Innovation for Inclusive Growth” विषय पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, सुशासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री Pradeep Batra मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन यूकॉस्ट, आईटीडीए एवं लक्ष्य सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत ने की, जबकि यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नवाचार केवल आधुनिक विकास के साधन नहीं हैं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक अवसर पहुंचाने का माध्यम बनने चाहिए। उन्होंने भाजपा के अंत्योदय दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार “Technological Antyodaya” की सोच के साथ कार्य कर रही है, ताकि तकनीक का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच सके।

उन्होंने कहा कि “Technology का वास्तविक अंत्योदय तब होगा, जब innovation का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। हमारा लक्ष्य केवल Digital Development नहीं, बल्कि ऐसा inclusive growth model तैयार करना है, जिसमें AI, digital governance और innovation गांव, गरीब, किसान, छात्र और युवाओं के जीवन को सशक्त करें।”

मंत्री बत्रा ने Narendra Modi के Digital India, Startup India और IndiaAI विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत तेजी से वैश्विक तकनीकी नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विज्ञान एवं तकनीक आधारित विकास को नई दिशा देने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे AI और innovation को केवल करियर का माध्यम न मानें, बल्कि राष्ट्र निर्माण का मिशन बनाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को innovation hub बनाने और युवाओं को future-ready skills से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों और अतिथियों ने Responsible Innovation, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और समावेशी विकास जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए तथा युवाओं को विकसित भारत निर्माण में विज्ञान और तकनीक के माध्यम से योगदान देने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *