उत्तराखंड में 04–05 मई को ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में खराब मौसम की चेतावनी

UTTARAKHAND NEWS

देहरादून। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के अनुसार 04 और 05 मई को राज्य के कई जिलों में तेज मौसम का असर देखने को मिल सकता है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि, तीव्र से अति तीव्र वर्षा तथा 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा 05 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


02 से 06 मई तक येलो अलर्ट, मौसम रहेगा अस्थिर

राज्य के अन्य जनपदों में 02 से 06 मई तक येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम की अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।


प्रशासन हाई अलर्ट पर, सुरक्षा को लेकर जारी निर्देश

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग गतिविधियों की निगरानी, संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने, राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड में रखने तथा सड़कों के बाधित होने पर तत्काल बहाली के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग (PWD), पीएमजीएसवाई और बीआरओ को भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, ग्राम स्तर तक अधिकारियों की सक्रियता और आपदा उपकरणों की तैयारी पर विशेष जोर दिया गया है। आम जनता से अपील की गई है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें, खुले स्थानों और ऊंचे पेड़ों से दूर रहें तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *