मुख्यमंत्री ने किया जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण

UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 2 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की लागत से जुगमन्दर हॉल के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया, साथ ही केदारपुरम स्थित ए.बी.सी. सेंटर में कैनाल निर्माण और नगर निगम क्षेत्र के 6 स्थानों पर पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “विकास भी, विरासत भी” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और देहरादून को स्वच्छ, सुंदर एवं आधुनिक शहर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं से शहरों का तेजी से विकास हो रहा है। देहरादून में 1400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर कार्य जारी है, जिसमें कचरा प्रबंधन, पार्क निर्माण, इलेक्ट्रिक बस संचालन, चार्जिंग स्टेशन, और हरित क्षेत्र विस्तार जैसे कार्य शामिल हैं। साथ ही रिस्पना और बिंदाल नदियों पर एलिवेटेड रोड, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और अन्य आधारभूत सुविधाओं पर भी कार्य किया जा रहा है, जिससे शहर का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने नगर निगम के कार्यों की सराहना करते हुए अतिक्रमण हटाने और शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए जनसहभागिता पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *