अपने साथी को दी गयी आखिरी विदायी

UTTARAKHAND NEWS

जनपद रुद्रप्रयाग में नियुक्त रहे मुख्य आरक्षी दिनेश सिंह चौधरी जिनका कि 11 दिसम्बर 2023 की रात्रि को उपचार के दौरान श्रीनगर अस्पताल में देहावसान हो गया था। आज प्रातःकाल उनके पैतृक घाट पर पुलिस विभाग से सम्बन्धित राजकीय सम्मान के साथ उनको अन्तिम विदायी दी गयी।
उक्त पुलिस कार्मिक मृदुभाषी, मिलनसार व सहकर्मियों के बीच अपने अच्छे व्यवहार के लिए जाने जाते थे।
वे अपने पीछे अपने बुजुर्ग माता-पिता, धर्मपत्नी व 02 बच्चों को छोड़ गये हैं।
आज उनके पैतृक घाट पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित साथी पुलिस कार्मिकों व उनके परिजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको अन्तिम विदायी दी गयी है।
जनपद पुलिस परिवार पवित्र आत्मा को नमन करते हुए शोक संतप्त परिवार के हर सुख-दुख में साथ रहते हुए भगवान से उनके परिवार को अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.