खटीमा दौरे पर मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात

UTTARAKHAND NEWS

खटीमा | 8 फरवरी, 2026

माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन रविवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड एवं हेलीपेड परिसर में जनप्रतिनिधियों तथा आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ग्राम भगचुरी पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय मलकीत सिंह राणा के निधन तथा वीरेंद्र मौर्य की माता स्वर्गीय सुन्दरी देवी (92 वर्ष) के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका खटीमा अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तूभ मिश्रा, एसपी नीहारिका तोमर, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध है और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *