द्रौपदी का डांडा में हिमस्खलन से हुई दुर्घटना में मृत 26 पर्वतारोहियों के शव अब तक निकाले गए

UTTARAKHAND NEWS

उत्तरकाशी में बीती चार अक्टूबर को द्रौपदी का डांडा में हिमस्खलन से हुई दुर्घटना में मृत 26 पर्वतारोहियों के शव अब तक निकाल लिए गए हैं। इनमें दो इंस्ट्रक्टर और 24 प्रशिक्षुओं के शव शामिल हैं। तीन पर्वतारोही अभी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। मलबे में फंसे पर्वतारोहियों के लिए खोज एवं बचाव अभियान में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, भारतीय सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ और हाई एल्टीच्यूड वॉरफेयर स्कूल के विशेषज्ञों के दल लगातार जुटे हैं। इस बीच, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के कारण उत्तरकाशी प्रशासन ने पर्वतारोहण गतिविधियों को फिलहाल रोक दिया है। गौरतलब है कि द्रोपदी का डांडा में निम के दो इंस्ट्रक्टर और 27 ट्रेनी समेत कुल 29 पर्वतारोही एवलांच की चपेट में आकर लापता हो गए थे। इनमें से कल तक 19 के शव निकाले जा चुके थे। आज सात और शव निकाले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *